
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मवार रात को आई आंधी से बगीचों में लीची के पेड़ जड़ से उखड़ गए। करीब सौ से ज्यादा पेड़ उखडऩ़े का अनुमान उद्यान विभाग लगा रहा है। मंगलवार को पेड़ व फसल का नुकसान होने पर काश्तकार उद्यान विभाग के कार्यालय पहुंचे थे। उद्यान विभाग ने कर्मचारी भेजकर सर्वे किए जाने का आश्वासन देकर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही।उद्यान विभाग के प्रभारी अर्जुन सिंह परवाल ने बताया कि क्षेत्र में दो बार आंधी आई है। आंधी से 45 प्रतिशत लीची व 30 फीसद आम के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा छह से दस साल तक वाले पेड़ उखड़े हैं। इसके अलावा आम व लीची की फसल भी खराब हुई है। हर बगीचे में जाकर नुकसान की जानकारी जुटाई जाएगी।आंधी-तूफान से भीमताल, धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ में फल पट्टी को खासा नुकसान पहुंचा है। काश्तकारों ने बताया कि आडू, नाशपाती, पुलम, खुमानी आदि की लगभग पचास प्रतिशत से अधिक फसल प्रभावित हो गई है। आडू की पकी फसल पकी बरसात और तेज हवा के चलते टूट गई। सूपी निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रामगढ़ में सबसे अधिक फलों को नुकसान पहुंचा है।





