उत्तराखंड

डकैतों ने घर में घुसकर पति और पत्नी पर किया हमला, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 11:30 AM GMT
डकैतों ने घर में घुसकर पति और पत्नी पर किया हमला, मामला दर्ज
x

रुद्रपुर: यहां निवासी एक ज्वैलर्स के घर में डकैती का प्रयास हुआ है। छत के रास्ते घर में घुसे डकैतों ने पति-पत्नी पर हमला भी बोल दिया जिससे वह घायल हो गए। इधर शोर होने पर डकैत भाग गए और सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बहरहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रहे हैं। ट्रांजिट कैंप तीनपानी डैम रोड निवासी राहुल वर्मा की घर में ही माया ज्वैलर्स नाम से दुकान है। दोमंजिले पर वह अपने पिता और पत्नी अंकिता और एक साल की बेटी के साथ रहते हैं। बताया कि गुरुवार को उनके पिता गांव चले गए थे। घर में वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ थे, रात में खाना खाने के बाद जब सोने लगे तो 12 बजे के बाद पड़ोस के छत के रास्ते चार बदमाश उनके घर में घुस आए। इस दौरान डकैतों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह शोर मचाते हुए घर से भागे।

हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा, एसआइ पूरण सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। फिलहाल डकैतों तक पहुंचने के लिए पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है और जल्द डकैतों तक पहुंचने की बात कह रही है।

Next Story