उत्तराखंड

हल्द्वानी वन डिवीजन में बाघों की गणना शुरू: वन विभाग

Admin Delhi 1
21 Oct 2022 9:52 AM GMT
हल्द्वानी वन डिवीजन में बाघों की गणना शुरू: वन विभाग
x

हल्द्वानी न्यूज़: वन विभाग ने हल्द्वानी वन डिवीजन में बाघों की गणना शुरू कर दी है। यह गणना 24 अक्टूबर तक की जाएगी। वन अधिकारियों के अनुसार, हल्द्वानी वन डिवीजन के कई हिस्सों में बाघ की गणना अधूरी रह गई थी। इस वजह से वन डिवीजन में बाघों की सटीक संख्या का पता नहीं चल पा रहा था। वन विभाग ने छूटे हुए जंगलों में बाघों की गणना शुरू कर दी है। गणना साइन पैट्रोलिंग और ट्रांजिट लाइन मैथड से की जाएगी। साइन पैट्रोलिंग के तहत फील्ड स्टाफ तीन दिन रोजाना पांच किमी गश्त करेगा। इस गश्त के दौरान बाघ के पग मार्क, मल-मूत्र, पेड़-पौधे पर निशान, सीधे देखना आदि किया जाएगा। फिर 23 से 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट लाइन मैथड से गणना होगी। इसमें फील्ड स्टाफ जंगलों की ट्रांजिट लाइन में रोजाना दो किमी गश्त करेंगे। इस दौरान बाघ के चिन्ह आदि देखे जाएंगे। फिर इसकी रिपोर्ट बनाकर भारतीय वन्यजीव संस्थान को भेजी जाएगी।

हल्द्वानी वन डिवीजन में कई हिस्सों में बाघों की गणना छूट गई थी। अब इस गणना को पूरा करने के लिए 20 से 24 अक्टूबर तक साइन और ट्रांजिट लाइन मैथड से गणना की जा रही है। – बाबूलाल, डीएफओ हल्द्वानी

नंधौर में फील्ड स्टाफ का अवकाश रद्द: डीएफओ बाबूलाल ने बताया कि दिवाली पर्व के मद्देनजर फील्ड स्टाफ के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। सभी को उल्लू के शिकार की आशंका के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। नंधौर अभ्यारण्य में खास निगरानी के लिए कहा गया है।

Next Story