
x
उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) भी कोरोना की चपेट में है. उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि, अभी हालात ऐसे नहीं हैं कि चिंतित हुआ जाए, लेकिन सावधान होनी की जरूरत है. राज्य की शीतकालीन राजधानी देहरादून (Dehradun) के एक स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है.यहां के वेलहम गर्ल्स स्कूल (Welham Girls' School) में 16 कोविड पॉजिटिव केस पाए जाने से हड़कंप मच गया है.
रिपोर्ट के अनुसार वेलहम गर्ल्स स्कूल में पिछले एक हफ्ते में 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 6 मामले तो मंगलवार को ही सामने आए थे. मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी मरीज स्कूल की छात्राएं हैं. देहरादून के इस स्कूल को फिलहाल के लिए माइक्रो-कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. आशंका है कि अगले कुछ दिनों में यहां और भी कोविड पॉजिटिव मरीज मिल सकते हैं. एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं. देहरादून के वेलहम गर्ल्स स्कूल में पिछले हफ्ते कोविड के कुछ मामले सामने आए थे, इसके बाद अधिकारियों ने चिंता जताते हुए यहां तुरंत कोरोना टेस्ट कराने का निर्णय लिया. जो छात्राएं कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं,उन्हें स्कूल प्रांगण में ही बने कोविड सेल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.
Next Story





