उत्तराखंड

दो पक्षों में विवाद, टोंकने पर तीसरे का सिर फोड़ा, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
13 Jan 2023 2:14 PM GMT
दो पक्षों में विवाद, टोंकने पर तीसरे का सिर फोड़ा, मामला दर्ज
x

हल्द्वानी: दो पक्षों के बीच हो रही पत्थरबाजी से कार बचाने की गुजारिश करने वाले तीसरे व्यक्ति का सिर फोड़ कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। इस मामले में घायल की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गाड़ी हटाने दें, वरना टूट जाएंगे कार के शीशे

मल्ला प्लॉट जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी दया सागर पुत्र जगदीश चंद्र ने पुलिस को बताया कि बीती 11 जनवरी की रात किशोर कुमार पुत्र श्याम लाल का किसी विवाद हो गया। दोनों एक-दूसरे पर पत्थर चलाने लगे।

आरोप है कि वह पत्थरबाजी से अपनी कार को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोर से कहा कि उन्हें गाड़ी हटाने दें, नहीं तो कार के शीशे टूट जाएंगे। इस पर किशोर ने गालियां देनी शुरू कर दी और पास पड़ा पत्थर उठा कर उसके सिर पर दे मारा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में दया को बेस ले जाया गया। जहां उनके सिर पर आधा दर्जन टांके लगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।

Next Story