उत्तराखंड

चक्रधरपुर में भगवान नरसिंह मंदिर व प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Tara Tandi
20 May 2024 12:52 PM IST
चक्रधरपुर में भगवान नरसिंह मंदिर व प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
x
Chakradharpur : शहर के वार्ड संख्या एक स्थित पुरानी बस्ती में नव निर्मित भगवान नरसिंह के मंदिर व स्थापित प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सोमवार से प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित मंदिर से बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु शामिल हुये. कलश यात्रा चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती से निकलकर अन्य क्षेत्रों का भ्रमण करते हुये थाना रोड स्थित मुक्तिनाथ महादेव घाट पहुंची.
वहां कलश में जल भरकर पुरानी बस्ती स्थित भगवान नरसिंह मंदिर लाया गया. इस दौरान कलश स्थापना कर विधिवत तरीके से पूजा अर्चना प्रारंभ किया गया. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के अलावे बड़ी संख्या में महिला-पुरूष मौजूद थे
Next Story