उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने रानीखेत के माहौल खराब करने को लेकर भाजपा विधायक का फूंका पुतला

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 3:18 PM GMT
कांग्रेसियों ने रानीखेत के माहौल खराब करने को लेकर भाजपा विधायक का फूंका पुतला
x

रानीखेत न्यूज़: जिला, नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पर अनर्गल बयानबाजी करने पर क्षेत्रीय विधायक का गांधी चौक में पुतला दहन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक रानीखेत के शांत माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को गांधी चौक पर कांग्रेसजनों ने क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन मेहरा के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक द्वारा जिस तरह की टिप्पणी की है, वह बेहद ही चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक क्षेत्र के शांत माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेसजन जब-जब प्रमोद डरता है, फेक आईडी को आगे करता है व प्रमोद नैनवाल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चरन जसवाल, पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, हिमांशु आर्या, पंकज गुरुरानी, विश्व विजय सिंह माहरा, संदीप बंसल, आंकिता पंत, कुलदीप बिष्ट, कल्पना बेलवाल, दीप उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत प्रमोद कुमार, अंकित रावत, संजय बिष्ट, विजय तिवारी, विनय तिवाड़ी, जगदीश मोहन्तिया, नितिन डैनी आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट: नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कोतवाली में भाजपा समर्थक राजेश कुमार व मनमोहन रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि सोशल मीडिया में उन पर अभद्र टिप्पणी कर सामाजिक छवि को खराब करने का प्रयास किया गया है। ऐसे लोगों से खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश आर्या ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा कि नगर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश भट्ट व भिकियासैंण के ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। अन्यथा कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Next Story