
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : ईडी द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का उत्पीड़न करने के आरोप को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशों पर कांग्रेसी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे जिला कलक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से उक्त कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।Source-hindustan
Next Story





