उत्तराखंड

विधानसभा गेट पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सियासी हलचल तेज

Admindelhi1
27 Oct 2026 2:06 PM IST
विधानसभा गेट पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सियासी हलचल तेज
x
कांग्रेस का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

गैरसैंण : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। सुबह कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर पलायन, अपराध और अंकिता भंडारी प्रकरण सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य सरकार पर जनहित के सवालों का जवाब देने से बचने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि प्रदेश के बुनियादी मुद्दों पर सरकार को सदन में जवाब देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि राज्य में 12 हजार गांव खाली हो चुके हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में विद्यालय बंद हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा।

कांग्रेस नेताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण का मुद्दा उठाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने मामले में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े सवालों पर भी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया और उसकी नीतियों की आलोचना की।

Next Story