उत्तराखंड

देहरादून में कांग्रेस का बैंक खाते फ्रीज करने के विरोध में मार्च

Admindelhi1
19 Feb 2024 9:30 AM GMT
देहरादून में कांग्रेस का बैंक खाते फ्रीज करने के विरोध में मार्च
x
विरोध में मार्च

देहरादून: पार्टी के खाते फ्रीज करने के विरोध में देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयकर मुख्यालय कूच किया। लेकिन, पुलिस ने आयकर कार्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर सबको रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। इस कूच में पूर्व सीएम हरीश रावत भी पहुंचे थे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से सुभाष रोड स्थित आयकर मुख्यालय के लिए कूच किया। सचिवालय रोड पर पुलिस की मुस्तैदी के चलते कांग्रेसी आगे नहीं बढ़ पाए। उन्होंने यहां केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही एडीएम को ज्ञापन सौंपा। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह की हरकत अच्छी नहीं है। अगर जांच जरूरी थी तो चुनाव तक रुका जा सकता था। यह संसदीय लोकतंत्र को खत्म करने के कदम है, ताकि विपक्ष चुनाव में राजनैतिक भागीदारी न कर सके। भाजपा देश को तानाशाही व्यवस्था की तरफ ले जा रही है। डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं। इस प्रदर्शन में मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, प्रदेश महासचिव महेंद्र नेगी, आशा मनोरमा डोबरियाल, राजेश चमोली, अभिनव थापर, सूरज क्षेत्री, अभिषेक तिवारी, राजेश पुंडीर, वकील अहमद, शहजाद अंसारी, ललित भद्री, मोहम्मद फारूक, अर्जुन पासी, मोहन सिंह थपली, विनीत प्रसाद भट्ट, रिपुदमन सिंह, सलीम अंसारी, इस्लाम अंसारी, प्रवीण भारद्वाज, संजय शर्मा, इलियास खान, सौरभ थापा मौजूद रहे।

जगहों पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की

फरवरी को किए गए थे खाते फ्रीज

● कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की, जिलाध्यक्ष घायल

● पूर्व सीएम हरीश रावत बोले-संसदीय लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा

कूच में काफी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता

आयकर विभाग कूच के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Next Story