उत्तराखंड

कांग्रेस कमेटी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी गौतम के बयान पर जताया आक्रोश

Admin Delhi 1
20 Oct 2022 3:22 PM GMT
कांग्रेस कमेटी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी गौतम के बयान पर जताया आक्रोश
x

रुद्रपुर न्यूज़: कांग्रेसियों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर नगर कांग्रेस कमेटी ने आक्रोश जताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। उनका आरोप था कि भाजपा जानबूझकर समाज को बांटने का काम कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही भाजपा प्रदेश प्रभारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई और गिरफ्तारी में देरी की गई तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन करेगी। गुरुवार को महानगरध्यक्ष कांग्रेस जगदीश तनेजा एवं पूर्व पालिका ध्यक्षा मीना शर्मा सहित कार्यकर्ता डीडी चौक पर इकठ्ठा हुए और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के विरुद्ध नारेबाजी कर पुतला दहन किया। उनका कहना था कि गौतम द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिसमें धार्मिक स्थल का नाम भी लिया गया था। यह बयान भाजपा नेताओं की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

मर्यादा और धर्म का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा के नेताओं पर अपनी पार्टी का नियंत्रण नहीं है। उन्होंने केंद्रीय भाजपा नेतृत्व से भाजपा प्रदेश प्रभारी गौतम की बर्खास्तगी, मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। आगाह किया कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय यादव, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश बावरा, साजिद खान, महामंत्री राजीव कामरा, पार्षद प्रीति साना, मोहन भारद्वाज, सुशील मंडल, बाबू खान, अबरार अहमद, अशफाक अहमद, संजीव रस्तोगी महिला नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, संतोष गुप्ता, चेतन भट्ट, सुनील आर्य, सुमित राय, कलीम खान, राजेंद्र शर्मा, आमिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

Next Story