
x
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर रुद्रपुर कांग्रेस कमेटी ने भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की पुरजोर मांग की।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसीयो ने बाटा चौक पर भर्ती घोटालों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों में एक के बाद एक अनियमिततायें सामने आने से भाजपा का असली चरित्र जग जाहिर हो चुका है। भाजपा के कई नेताओं की मिलीभगत इन घोटालों में सामने आ रही है।
भाजपा सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में यूके एसएसपी पेपर लीक, सहकारिता, शिक्षा विभाग, विधानसभा सहित तमाम विभागों में मनचाहे लोगों को भर्ती किए जाने से उत्तराखण्ड का नाम पूरे देश में कलंकित हुआ है। उत्तराखंड सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की।

Rani Sahu
Next Story