उत्तराखंड

गैरसैंण की लंबित समस्याओं को लेकर कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान

Admindelhi1
26 Nov 2026 4:30 PM IST
गैरसैंण की लंबित समस्याओं को लेकर कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान
x
गैरसैंण की जनसमस्याओं पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

गोपेश्वर: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अबरार अहमद के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर मांगों के निराकरण की मांग की है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने गैरसैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने, उप जिला चिकित्सालय के संचालन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग उठाई।

इसके अलावा क्षेत्र की सड़कों के डामरीकरण और सुधारीकरण, राजकीय पॉलिटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी की कक्षाएं शुरू करने तथा औषधीय एवं सगंध पादप संस्थान में पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय खोलने और राजकीय महाविद्यालय में एमएससी की कक्षाएं शुरू करने की भी मांग रखी। उन्होंने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर एक दिसंबर से धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।

Next Story