उत्तराखंड
उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव, देहरादून पहुंचीं केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष
Admindelhi1
29 Nov 2026 4:52 PM IST

x
उत्तराखंड की सभी सीटों पर कांग्रेस की नजर, संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दासमुंशी अनिल चौधरी और पाल भाई आंबलिया के साथ देहरादून पहुंचीं। यहां प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति और संगठन की स्थिति पर चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके बाद राजनीतिक मामलों की समिति के साथ प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के समीकरणों और संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी पर मंथन किया गया। प्रत्याशी चयन में संगठनात्मक सक्रियता, क्षेत्र में जनाधार और स्थानीय कार्यकर्ताओं के फीडबैक को अहम आधार बनाने पर चर्चा हुई।
Next Story





