उत्तराखंड

राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह पर प्रतियोगिताएं, विजेताओं का रहा जलवा

Admindelhi1
21 Nov 2026 4:06 PM IST
राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह पर प्रतियोगिताएं, विजेताओं का रहा जलवा
x
पुस्तकों से बढ़ता है ज्ञान और आत्मविश्वास, छात्रों को मिला संदेश

हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के तहत प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मदन लाल जाट ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के साथ वैदिक परंपरा तथा भारतीय संस्कृति से परिचित कराना था।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में शुभम कुमार निगम प्रथम रहे। अभिषेक राज और शुभम कुमार संयुक्त रूप से दूसरे तथा संकेत गौतम तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में ऐश्वर्या सिंह ने पहला, रचना ने दूसरा और गरिमा भट्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया।

निबंध प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम रहीं, जबकि कपिल और अनमोल सैनी संयुक्त रूप से दूसरे तथा वंश तीसरे स्थान पर रहे।

मुख्य अतिथि संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रह्मदेव ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रो. राकेश भूटियानी ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें विभिन्न विषयों का ज्ञान प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम संयोजक मदन लाल जाट ने पुस्तकालय की उपयोगिता बताई। अतिथियों ने भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर जोर दिया।

Next Story