उत्तराखंड

साथियों ने चंदे से किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार

Admin Delhi 1
2 Nov 2022 2:16 PM GMT
साथियों ने चंदे से किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार
x

हल्द्वानी न्यूज़: तीन से अज्ञात शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली। जिसके बाद मौके पर पहुंचे मृतक के दोस्तों ने चंदा कर उसका अंतिम संस्कार किया। बनभूलपुरा पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले रेलवे बाजार में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। मृतक की जेब से काठगोदाम स्थित एक होटल का कार्ड मिला था। कार्ड के जरिये पुलिस होटल तक पहुंची और पता लगा कि मृतक पिछले एक साल से होटल में रह रहा था। जिसकी पहचान पिथौरागढ़ निवासी पूरन सिंह (50) पुत्र शेर सिंह के रूप में की गई। पता लगा कि पूरन आरटीओ में लोगों के काम कराते थे। जानकारी मिलने आरटीओ में काम करने वाले उसके तमाम साथी मौके पर पहुंच गए। परिवार का कोई अन्य मौके पर न होने पर साथियों ने चंदा कर पूरन का अंतिम संस्कार किया।

Next Story