
x
Barkot / Uttarkashi बड़कोट/उत्तरकाशी। तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने भगवान की कथा का श्रवण करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की पत्नी स्वर्गीय उमा देवी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने सीएम धामी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और श्रीमद्भागवत कथा के अनुश्रवण से व्यक्ति के भीतर विवेक, ज्ञान और आस्था का जागरण होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जहां एक ओर आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान समय में देश में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का दौर चल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर तथा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान को और सशक्त कर रहा है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जहां व्यक्ति के मन में शांति और आध्यात्मिक उन्नति का भाव उत्पन्न होता है, वहीं पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार वृंदावन को विशेष धार्मिक स्थान प्राप्त है, उसी प्रकार उत्तराखंड देवभूमि के रूप में विश्वभर में विख्यात है, जहां चारधाम स्थित हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के उपरांत बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत व्यापक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो निरंतर चलती रहती है और सरकार इसी दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रधान की मांग पर नगाण गांव में बारात घर निर्माण का आश्वासन भी दिया, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों में सुविधा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, बृजेश तिवारी, मुकेश चंद रमोला, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जा राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. स्वराज विद्वान, गढ़वाल कोऑर्डिनेटर किशोर भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, प्रकाश चंद रमोला, पूर्व विधायक मालचंद, भाजपा नेता विजय बड़ोनी, जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Tagsपुष्कर सिंह धामीउत्तरकाशीनगाण गांवश्रीमद्भागवत कथाउत्तराखंडधार्मिक आयोजनचारधामबद्रीनाथकेदारनाथविकास कार्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





