उत्तराखंड
CM ने IPS केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Tara Tandi
24 Feb 2025 5:46 PM IST

x
Dehradun देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईपीएस अधिकारी केवल खुराना को श्रद्धांजलि देने किशनपुर में स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी पहुंचे. जहां सीएम धामी ने केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
सीएम धामी ने दी IPS केवल खुराना को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री धामी ने खुराना के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की. इसके साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की. बता दें रविवार को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में केवल खुराना ने आखिरी सांस ली थी. उनके जाने के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है.
लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे खुराना
उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती थी. वर्तमान में उनके पास आईजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी थी. केवल खुराना ने देहरादून में एसएसपी के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी. देहरादून के अलावा वह कई जिलों के एसएसपी रह चुके हैं. खुराना को देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए भी जाना जाता है.
TagsCM IPS केवल खुरानापार्थिव शरीरपुष्पचक्र अर्पितदी श्रद्धांजलिCM IPS Kewal Khuranamortal remainswreath offeredpaid tributeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





