उत्तराखंड
Delhi दौरे पर सीएम धामी का दूसरा दिन, कैबिनेट विस्तार पर होगा अंतिम फैसला
Tara Tandi
26 March 2025 2:59 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर हैं. माना जा रहा है मुख्यमंत्री धामी आज दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. जिसके बाद दिल्ली से कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी मिल सकती है.
कैबिनेट विस्तार पर लगेगी अंतिम मुहर !
बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके ओडिशा में स्थित आवास पहुंचे थे. जिसके बात रात्रि प्रवास मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में ही किया. सूत्रों की माने तो बुधवार को सीएम धामी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. जिसके बाद कैबिनेट विस्तार पर अंतिम मुहर लग सकती है.
BJP के लिए आसान नहीं होगा इस बार का कैबिनेट विस्तार
गौरतलब है कि कैबिनेट में पांच मंत्री पद खाली हैं. हालांकि इस बार का कैबिनेट विस्तार आसान नहीं होने वाला है. दरअसल इस बार पार्टी और सरकार को राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को साधने के साथ-साथ प्रेमचंद अग्रवाल के प्रकरण से उपजी नाराजगी को भी थामना होगा.
इन चेहरों को मिल सकती है धामी कैबिनेट में जगह
कैबिनेट की कुर्सियों को भरने के लिए पार्टी और सरकार दोनों को माथापच्ची करनी पड़ रही है. सियासी गलियारों में धामी कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इन नामों में मदन कौशिक, विनोद चमोली, बिशन सिंह चुफाल, खजान दास, बंशीधर भगत, मुन्ना सिंह चौहान और अरविंद पांडेय का नाम शामिल हैं.
TagsDelhi दौरे सीएम धामीदूसरा दिनकैबिनेट विस्तारअंतिम फैसलाCM Dhami visits Delhisecond daycabinet expansionfinal decisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





