उत्तराखंड

चंपावत को CM धामी की बड़ी सौगात, 165 करोड़ की 54 योजनाओं का तोहफा

Admindelhi1
24 Nov 2026 2:32 PM IST
चंपावत को CM धामी की बड़ी सौगात, 165 करोड़ की 54 योजनाओं का तोहफा
x
बनबसा में CM धामी का बड़ा ऐलान, जलभराव से मिलेगी राहत

चंपावत: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बनबसा के गुदमी स्थित डेविड पेंटर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में चंपावत जिले को 165.68 करोड़ रुपये की 54 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जनपद बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सड़क, पेयजल, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि टनकपुर और बनबसा में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 86.83 करोड़ रुपये की जल निकासी परियोजना पर काम किया जा रहा है। इसके तहत टनकपुर में 21 किलोमीटर से अधिक और बनबसा में करीब 7.7 किलोमीटर लंबी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर में 237.74 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराज्यीय बस अड्डे, पूर्णागिरि धाम में करीब 45 करोड़ रुपये के रोपवे और बनबसा में 502 करोड़ रुपये की लैंड पोर्ट परियोजना की भी जानकारी दी।

इसके अलावा लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, विज्ञान केंद्र और क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Story