
x
उत्तराखंड के जोशीमठ में आई आपदा ने हजारों लोगों प्रभावित किया है। कई लोगों के मकानों में अचानक दरारें आने से लोग अपना छोड़ सुरक्षित जहग पर शिफ्ट हो गए हैं। प्रशासन भी बड़े पैमाने पर इस आपदा में हुए नुकसान से प्रभावित जनता की मदद कर रहा है।
इसी बीच दोपहर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे। सीएम धामी ने जोशीमठ पहुंचकर आपादा पीड़ितों से मुलाकात की। सीएम ने जोशीमठ में हवाई निरीक्षण भी किया। आपको बता दें कि सीएम अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे।
सीएम को देखकर भावुक हुए लोग
सीएम को देखते ही लोग भावुक हो गए। कुछ लोग सीएम धामी के गले लग कर रोने लगे। सीएम ने लोगों को कहा आप लोग चिंता मत करें। हम बरसात से पहले सब ठीक कर देंगे। प्रशासन इस घटना के नुकसान को देखते हुए काम कर रहा है।
सीएम धामी ने लोगों को सांत्वना दी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनता से कहा कि, जोशीमठ हमारा पौराणिक शहर है। हमारा मकसद सभी लोगों को बचाना और सुरक्षित जहग पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता व्यवस्था के लिए तैयारी की गई है।
भूवैज्ञानिक काम कर रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि इसरो के साथ गुवाहाटी संस्थान, आईआईटी रुड़की भी इसकी आपदा की जांच कर रहा है कि क्या कारण है अचानक मकानों में दरार आने के।
युद्ध स्तर पर चल रहा बचाव कार्य
जोशीमठ ने भू-धंसाव की घटना से लोगों के बचाने की युद्धस्तर की तैयारी चल रही है। आपको बता दें कि 8 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम आपदा प्रबंधने के नेतृत्व में काम कर रही है। जोशीमठ ने अगले आदेश तक निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story