उत्तराखंड

महानवमी पर सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, मांगी प्रदेश की समृद्धि

Admindelhi1
20 Oct 2026 4:11 PM IST
महानवमी पर सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, मांगी प्रदेश की समृद्धि
x
सीएम धामी ने कन्या पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व मातृशक्ति की आराधना और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने के साथ ही उसके आदर की प्रेरणा देता है।

Next Story