उत्तराखंड

सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

HARRY
26 Jun 2023 1:07 PM GMT
सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित
x

उत्तराखण्ड | सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपातकाल के दौरान यातना सहने वाले उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए व्यवस्था बनाई जायेगी। 25 जून 1975 को देश में लागू आपातकाल के दौरान यातना सहने वाले उत्तराखंड के लोकतंत्र सेनानियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के दौरान हुए कठिन अनुभवों को साझा किया। लोकतंत्र सेनानियों ने उन्हें सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। इस अवसर पर पूर्व सीएम कोश्यारी ने सीएम धामी की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री में ये अच्छाई है कि वो बुजुर्गों का आदर-सम्मान करते हैं।

प्रदेश के विकास के लिए लोकतंत्र सेनानियों का आशीर्वाद सीएम धामी के साथ है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने के अवसर को अपना सौभाग्य बताया। सीएम ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए व्यवस्था बनाई जायेगी।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को भी सम्मान पेंशन देने का फैसला लिया है जिसके लिये शासनादेश जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही लोकतंत्र सेनानियों का मानदेय 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रूपये किया गया है। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानियों ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र दिया जिस पर मुख्यमंत्री ने पूरी गंभीरता के साथ विचार करने की बात कही।

Next Story