उत्तराखंड

सीएम धामी ने 10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण बच्चों को दी बधाई

Ashwandewangan
25 May 2023 10:16 PM IST
सीएम धामी ने 10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण बच्चों को दी बधाई
x

देहरादून, 25 मर्इ (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले समस्त विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षा अनुरूप न रहा हो, वे भी निराश ना हों पुन: उत्साह के साथ पढ़ाई करते रहे सफलता जरूर मिलेगी। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्‍जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story