उत्तराखंड

सीएम धामी ने प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा लगाए गए 47 तबादले पर लगाई रोक

Admin Delhi 1
19 Sep 2022 1:26 PM GMT
सीएम धामी ने प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा लगाए गए 47 तबादले पर लगाई रोक
x

देहरादून: शहरी विकास विभाग में 74 कर्मियों के तबादले पर प्रशासन महकमे में हड़कंप मच गया। बीती रात जैसे ही इन तबादलों की सूचना मिली तो सीएम ने तत्काल स्तर पर इनपर रोक लगा दी। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जर्मनी की उड़ान भरने से पहले शहरी विकास विभाग में कार्यरत 74 कर्मियों के तबादले कर दिए। बता दें कि शनिवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अनुमोदन पर शहरी विकास विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं में कार्यरत कर एवं राजस्व अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ सहायक से लेकर सफाई निरीक्षक के 74 पदों पर तबादले कर दिए थे। रविवार को मंत्री अग्रवाल ने उधर स्टडी टूर के लिए जर्मनी की उड़ान भरी तो इधर मुख्यमंत्री द्वारा उनके किए गए तबादलों पर रोक लगा दी गई। हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है। ऐसे में 74 तबादलों की सूची जारी की गई, जिसमें हरिद्वार के कई निकायों के कर्मचारी भी इस सूची में शामिल थे। इस रोक के पीछे एक वजह आचार संहिता को भी माना जा रहा है।

तबादला सूची में कुमाऊं मंडल के कर्मचारियों की संख्या अधिक थी। चूंकि निकाय कर्मचारियों की केंद्रीय सेवा है, जो तबादला एक्ट के दायरे में नहीं आती है। बताया जा रहा है कि कुमाऊं मंडल के इन कर्मचारियों के स्तर से भी तबादलों पर आपत्ति जताई गई थी।

Next Story