उत्तराखंड

सीएम धामी ने होमगार्ड स्थापना दिवस के मौके पर जनपदों में की महिला प्लाटून पदों पर भर्ती की घोषणा

Admin Delhi 1
6 Dec 2022 12:02 PM GMT
सीएम धामी ने होमगार्ड स्थापना दिवस के मौके पर जनपदों में की महिला प्लाटून पदों पर भर्ती की घोषणा
x

देहरादून न्यूज़: होमगार्ड स्थापना दिवस के मौके पर जवानों ने रैतिक परेड का आयोजन किया। कमांडेंट जनरल केवल खुराना के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान नागरिक सुरक्षा संगठन की झांकी भी देखने को मिली। होमगार्ड जवानों ने कई तरह के करतब दिखाए।

बता दें कि होमगार्ड मुख्यालय नानुरखेड़ा में हर वर्ष छह दिसंबर को परेड का आयोजन किया जाता है। सीएम धामी ने इस मौके पर कई घोषणाएं भी की। जिसमें उत्तराखंड राज्य के 10 जनपदों, ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में महिला होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या-330) पदों पर भर्ती, राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद में ड्यूटी व राज्य की सीमा में निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 180 रुपये प्रतिदिवस भोजन भत्ता प्रदान किए जाने, होमगार्ड्स की ड्यूटी के 24 घंटे के भीतर घायल व बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किए जाने, अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय में 1000 से 1500 रुपये प्रतिमाह अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1200 से 2000 रुपये प्रतिमाह एवं अवैतनिक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1500 से 2500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी की जाने की घोषणाएं शामिल हैं।

Next Story