उत्तराखंड
Uttarakhand में आज भी बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Tara Tandi
21 May 2025 1:38 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई है. साथ ही देहरादून समेत आस-पास के इलाकों में तेज हवाएं चलने की आशंका है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की है.
IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 21 मई को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहावना बना रहेगा. वहीं देहरादून के आस-पास के इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
उत्तराखंड में मुख्य जिलों का तापमान
तापमान की बात करें तो देहरादून में आज सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई, जिससे अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 23°C दर्ज किया गया. वहीं हरिद्वार का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 22°C रहा. इसके अलावा नैनीताल जिले का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 21°C रहा. वहीं चमोली जिले का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 15°C रहा
TagsUttarakhand बरसेंगे बादलमौसम विभागअलर्ट जारीClouds will rain in Uttarakhandweather departmentalert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





