
x
UK उत्तराखंड: उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही का अंदेशा है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जैसे ही जिला प्रशासन को इस घटना की सूचना मिली, तुरंत ही युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट के जरिए इस घटना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में कहा, "जनपद उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि से नुकसान की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के दल प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, "प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तुरंत पहुंचाने तथा हर संभव मदद में किसी भी प्रकार की देरी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।"
मौके पर पहुंचे बचाव दल ने फंसे हुए लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे बचाव दल का सहयोग करें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। वहीं, उत्तराखंड सीएमओ कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा गया, "मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तुरंत पहुंचाने तथा हर संभव मदद में किसी भी प्रकार की देरी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है। इस घटना के बाद, राज्य सरकार ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, प्रशासन का पूरा ध्यान फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और उन्हें राहत सामग्री पहुंचाने पर केंद्रित है।
Tagsउत्तरकाशीउत्तराखंडबादल फटनाराहत कार्यबचाव अभियानएसडीआरएफएनडीआरएफप्राकृतिक आपदाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





