उत्तराखंड
Uttarkashi में फटा बादल, कई लोगों के दबे होने की सूचना, रवाना हुई रेस्क्यू टीम
Tara Tandi
5 Aug 2025 4:07 PM IST

x
Uttarkashi उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के धराली गांव से बादल फटने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद खीरगंगा में पानी और मलबा आ गया है। कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आ रही है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
उत्तरकाशी में फटा बादल, कई लोगों के दबे होने की सूचना, रवाना हुई रेस्क्यू टीम#uttarkashicloudburst #uttarkashi #cloudburst pic.twitter.com/2BM2IZMKsg
— Khabar Uttarakhand (@KUttarakhand) August 5, 2025
उत्तरकाशी में फटा बादल
बादल फटने के कारण धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूचना है। बताया जा रहा है कई होटलों में भी पानी और मलबा घुस गया है। बादल फटने के कारण बड़े स्तर पर जानमाल के नुकसान होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
चार लोगों के मरने की पुष्टि
बादल फटने से धराली गांव में विनाशकारी बाढ़ आ गई है। 50 से 60 लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल और होमस्टे तबाह हो गए हैं। डीएम प्रशांत कुमार आर्य ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है।
TagsUttarkashi फटा बादलकई लोगोंदबे होने सूचनारवाना हुई रेस्क्यू टीमCloud burst in Uttarkashimany people reported trappedrescue team dispatchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





