उत्तराखंड

दो पक्षों में हुआ संघर्ष, लाठी डंडे चलने से मची अफरा तफरी

Rani Sahu
20 Sep 2022 1:06 PM GMT
दो पक्षों में हुआ संघर्ष, लाठी डंडे चलने से मची अफरा तफरी
x

खटीमा, क्षेत्र के मोहम्मदपुर भुड़िया गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने से अफरा तफरी मच गई। मारपीट में दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिनका नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

दो पक्षों में हुआ संघर्ष, लाठी डंडे चलने से मची अफरा तफरी

अस्पताल में घायलों के साथ आए लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे मारपीट हो गई। इनमें ग्राम मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी 38 वर्षीय राम ज्ञान, 18 वर्षीय ज्योति, 30 वर्षीय सरिता देवी, 19 वर्षीय कुंदन कुमार, 45 वर्षीय महेश प्रसाद, 55 वर्षीय राम सिंह, 20 वर्षीय अरूण कुमार, 27 वर्षीय कमला वती, 21 वर्षीय शिंकू कुमारी, 62 वर्षीय सुमंती देवी, 45 वर्षीय माया देवी, 30 वर्षीय धर्मेंद्र का नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। मझोला चैकी इंचार्ज संजय पिलख्वाल ने बताया कि दो पक्षों में संघर्ष हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

अमृत विचार।

Next Story