उत्तराखंड

सिविल पुलिस पर्यटन और व्यवसायिक गतिविधियां वाले क्षेत्रों करेगी चौकसी

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 11:19 AM GMT
सिविल पुलिस पर्यटन और व्यवसायिक गतिविधियां वाले क्षेत्रों करेगी चौकसी
x

देहरादून न्यूज़: मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसमें सुरक्षा के लिहाज से उन राजस्व क्षेत्रों को सिविल पुलिस के हवाले करने की बात कही गयी है जहां पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ी हैं।दरअसल यह निर्णय तब लिया गया है जब प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों का अधिकांश हिस्सा राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है और किसी प्रकार की घटना हो जाने पर जांच प्रभावित होती है। राजस्व पुलिस के क्षेत्रों में होटल, होम स्टे व रिसार्ट आदि की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही यहां आपराधिक गतिविधियां भी देखने को मिली हैं।

इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को राजस्व क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से सिविल पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने राजस्व क्षेत्रों को सिविल पुलिस को सौंपे जाने को लेकर जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सिविल पुलिस की जरूरत है, उनके प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जाएं।

वहीं एक ऐसी मोबाइल एप और कॉल सेंटर बनाने पर जोर दिया जिसमें किसी भी क्षेत्र में कार्य करने वाले महिलाएं अपनी जानकारी दर्ज कर सकें, ताकि अप्रिय घटना होने की स्थिति में तत्काल जानकारी मिल सके।

Next Story