उत्तराखंड

तमाम गांवों के बच्चे मैदान के अभाव में नदी व सड़क पर खेलने को मजबूर

Admin Delhi 1
1 Dec 2022 12:52 PM GMT
तमाम गांवों के बच्चे मैदान के अभाव में नदी व सड़क पर खेलने को मजबूर
x

देवभूमि न्यूज़: तमाम गांवों के मध्य में स्थित गरमपानी खैरना क्षेत्र के आसपास मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। खेल मैदान के अभाव में नौनिहाल नदी किनारे तक सड़क पर खेलने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने आसपास ही मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई है ताकी गांवों के नौनिहाल भी लाभान्वित हो सकें। खेल मैदान के अभाव में नौनिहाल मायूस हो चुके हैं। खेल मैदान न होने से नौनिहाल दूर दराज रुख करने को मजबूर हैं। कभी नदी किनारे तो कभी सड़क पर खेल अपना मन बहला रहे हैं। बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय में तो मिनी स्टेडियम निर्माण किया गया पर तमाम गांवों के मध्य में स्थित गरमपानी खैरना क्षेत्र के आसपास एक अदद खेल मैदान तक नहीं है‌‌ की बार मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है।

खेल मैदान के अभाव में बच्चे खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य कैसे बनाएं यह भी बडा़ सवाल है। बीते दिनों ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ की तैयारियों को नौनिहाल ने कोसी नदी किनारे रेत में खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी की।

व्यापारी राकेश जलाल, भैरव नैनवाल, गजेंद्र नेगी, विरेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज नैनवाल, फिरोज अहमद, बिशन सिंह जंतवाल, पंकज नेगी, नंदन सिंह, सुनील मेहरा, हरीश चंद्र आदि ने मिनी स्टेडियम निर्माण की पुरजोर मांग उठाई है ताकि नौनिहाल विभिन्न खेलों में भी भविष्य बना सके।

Next Story