उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नीति घाटी के मलारी गावं पहुंचे, रेजिमेंट के जांबाजों का दिल जीता

Admin Delhi 1
11 Aug 2022 9:10 AM GMT
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नीति घाटी के मलारी गावं पहुंचे, रेजिमेंट के जांबाजों का दिल जीता
x

देवभूमि जोशीमठ न्यूज़: भारत-चीन सीमा से सटी नीति घाटी के मलारी गावं पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय थल सेना की महार रेजिमेंट का जिक्र कर सीमा पर तैनात महार रेजिमेंट के जांबाजों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री आजादी के महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वे महार रेजिमेंट में ही पले-बढ़े हैं। उनके पिता महार रेजिमेंट में थे और इसी रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक परिवार से होने के नाते वे सैनिकों व उनके परिवारों की समस्याओं को भी भली भांति जानते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमान्त क्षेत्रों के नागरिक कोई सामान्य नागरिक नहीं, बल्कि सीमा के सजग प्रहरी भी हैं, इसलिए उन्होंने तय किया है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सीमा प्रहरियों के साथ मिलकर मनाना है।

Next Story