उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेई को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Admin Delhi 1
25 Dec 2022 9:42 AM GMT
मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेई को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
x

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि: मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे, वो एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे।

श्री वाजपेयी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया, बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया।

Next Story