उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जाखनी नदी में निर्मित रानीपोखरा पुल का किया लोकार्पण
Admin Delhi 1
30 Sept 2022 5:42 PM IST

x
डोइवाला न्यूज़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला व समस्त अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पिछले साल बारिश के कारण 27 अगस्त को रानीपोखरी जाखन नदी का 57 साल पुराना पुल टूट गया था। इसके बाद यह 7 जनवरी 2022 को बनना शुरू हुआ था। सांसद निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में यह निर्माण मील का पत्थर साबित होगा। इस से स्थानीय नागरिकों के साथ न केवल अन्य राज्यों से आ रहे लोगों को राहत मिलेगी बल्कि देश-विदेश से आ रहे पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
Tagsमुख्यमंत्रीनिर्मितDoiwalaPushkar Singh DhamiJakhni riverbuiltRanipokhara bridgeinauguratedFridayRanipokhariJakhan rivernewly constructed bridgeMP Dr. Ramesh Pokhriyal NishankCabinet Minister Premchand AgrawalMLA Munna Singh ChauhanDoiwala MLA Brij Bhushan Gairolaallofficialslocal peopleलोकार्पणशुक्रवारदौरानसमस्तअधिकारी
Next Story





