उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमा पर जवानों के साथ मनाई दिवाली

Teja
4 Nov 2021 3:42 PM GMT
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमा पर जवानों के साथ मनाई दिवाली
x

फाइल फोटो 

पढ़े पूरी खबर

जनता से रिस्ता वेबडेसक | देहरादून, चार नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाशप्राप्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को बद्रीनाथ के पास सीमावर्ती गांव माणा सरहद पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई। राज्यपाल और मुख्यमंत्री, माणा में गढवाल स्काउट के ईस्ट कैंप पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई भी खिलाई। सेना के जवानों ने इससे पहले गारद सलामी देकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।माणा चमोली जिले में भारत-तिब्बत (चीन) सीमा पर स्थित आखिरी भारतीय गांव है। धामी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विषम

देहरादून, चार नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाशप्राप्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को बद्रीनाथ के पास सीमावर्ती गांव माणा सरहद पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई

धामी और स्वयं एक सेना अधिकारी रहे राज्यपाल ने सभी जवानों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने जवानों से अपने परिवारों तक भी उनकी शुभकामनाएं और प्यार पहुंचाने को कहा।

Next Story