उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक में दे सकते हैं कई सौगातें

Admin Delhi 1
12 Oct 2022 10:26 AM GMT
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक में दे सकते हैं कई सौगातें
x

देहरादून न्यूज़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक लेंगे। इसमें राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीवाली बोनस की सौगात मिलने की संभावना जताई जा रही है। बैठक राज्य सचिवालय में आयोजित होगी। इसके साथ ही राज्य कर्मियों को चार फीसदी महंगाई भत्ते का प्रस्ताव वित्त विभाग ने कैबिनेट में लाने की तैयारी कर ली है। यही नहीं दीवाली बोनस का भी प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट में स्वामित्व योजना में महिलाओं को सह स्वामी बनाने का प्रस्ताव भी शामिल हो सकता है। लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों के बदले अस्थायी शिक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग ने तैयार कर लिया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना का लाभ लड़कियों के साथ लड़कों को देने का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने लाने को शासन को पत्र भेजा है।

विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नंदागौरा देवी योजना का लाभ देने का प्रस्ताव तैयार किया है।

Next Story