उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास-बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की

Admin Delhi 1
25 Oct 2022 12:05 PM GMT
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास-बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की
x

देवभूमि नैनीताल: लोकपर्व ईगास-बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौका होगा जब उत्तराखण्ड में लोकपर्व ईगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष महत्व रखता है। लोक संस्कृति के प्रतीक इस पर्व पर हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें।

सीएम धामी ने ट्वीट किया है और कुमाऊंनी में लिखा कि "आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व 'इगास' हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको । हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।"

Next Story