उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन

jantaserishta.com
25 Nov 2026 3:46 PM IST
मुख्यमंत्री धामी ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन
x
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के विकास कार्यों एवं राज्य की निरंतर प्रगति को समर्पित गीत ‘बेटा हिमालय का’ का विमोचन किया। टीम उत्तराधुन द्वारा तैयार किए गए इस गीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में हो रहे विकास कार्यों, पर्यटन के विस्तार, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों तथा स्टार्टअप एवं नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को गीत-संगीत एवं दृश्यात्मक प्रस्तुति के माध्यम से खूबसूरती से दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री ने गीत के निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गीत-संगीत जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की रचनात्मक प्रस्तुतियां राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों एवं संभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के साथ मातृशक्ति के सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
‘संकल्प नए उत्तराखण्ड का’ की थीम पर आधारित इस गीत में प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उत्तरोत्तर प्रगति एवं विकास की नई संभावनाओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story