उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं

jantaserishta.com
25 Nov 2026 3:39 PM IST
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं
x
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी प्रकरणों, आर्थिक सहायता, पेंशन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित विभागों से समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करें। आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान एवं पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं पोस्टर का भी विमोचन किया। इस गीत को निर्मल अनुरागी एवं अंजलि अनुरागी ने स्वर दिए हैं, जबकि गीत का संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story