उत्तराखंड

कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री धामी, अराजकता की राजनीति पर साधा निशाना

Admindelhi1
16 Oct 2026 2:45 PM IST
कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री धामी, अराजकता की राजनीति पर साधा निशाना
x
मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, सत्ता की कोशिशों पर उठाए सवाल

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में नाकाम रहने के बाद विपक्ष अराजकता के सहारे सत्ता परिवर्तन का रास्ता तलाश रहा है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी पोस्ट में सवाल उठाया कि बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन की बात करने वालों को जनता के जनादेश पर भरोसा क्यों नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर, देश में अशांति का माहौल बनाकर और विकास की राह में बाधा डालकर सत्ता हासिल करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश की जनता ने विकास और प्रगति देखी है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार और लूट देखने को मिलती थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनता के वोट से होकर गुजरता है, अराजकता से नहीं।

Next Story