उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के कई कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराया

Rani Sahu
4 Dec 2022 6:52 PM GMT
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के कई कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराया
x
देहरादून, (आईएएनएस)| उत्तराखंड के भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में रविवार को हरिद्वार के सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर सीएम धामी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए दिव्य भव्य हरिद्वार के साथ श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "आप सबके पार्टी में शामिल होने से पार्टी का संगठन अधिक मजबूत होगा और सरकार के कामों को जनता के बीच पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे पहले उन्होंने विधानसभा में पारित सख्त धर्मातरण कानून व महिला आरक्षण अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि हम सबका प्रयास होना चाहिए विकसित, समृद्ध और सुरक्षित उत्तराखंड।"
इस अवसर पर मौजूद पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने कहा कि आज पार्टी में शामिल होने वाले लोग अपने अपने क्षेत्रों के योद्धा है और इनके आने से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, "आज से आप सभी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और राजनैतिक परिवार के सदस्य बन गए हैं, जहां प्रत्येक व्यक्ति की बात को महत्व दिया जाता है।"
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल लोगों को शुभकामना देते हुए विश्वास दिलाया कि आपके भावनाओं व विचारों का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी अभिभावक के रूप जनकल्याण के कामों को अंतोदय समाज तक पहुंचाने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व गंगोत्री की भांति पवित्र है, तभी लगातार विभिन्न विचारधारा से आने वाले लोगों का आने का अंतहीन सिलसिला जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मदन कौशिक व विधायक आदेश चौहान ने भी सभी शामिल होने लोगों को बधाई दी है।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस से शामिल होने वाले प्रमुख नामों में धर्मपाल सिंह ठेकेदार, पूर्व संगठन सचिव कांग्रेस, अनुज सिंह पार्षद, राजन मेहता, शुभम भारद्वाज, कुंवर बाली, सरदार भूपेंद्र सती, नरेंद्र अग्रवाल, राजकुमारी, चौधरी युद्धराम, प्रदीप कुमार, महेंद्र सिंह खटाना, इंद्रेश मोती, पवन प्रधान, कुलदीप सरदार गुरजिंदर सिंह, राजेश चौहान, अमित गुप्ता प्रमुख थे।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, संजय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ नेत्री सुशीला बलूनी, हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष किरन कुमार, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र गी, माणिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा, सत्यवीर चौहान समेत अनेक वरिष्ट पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Next Story