
x
देखें वीडियो.
खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में स्थानीय लोगों के साथ डिस्पोजेबल कप में चाय पी और इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जाति संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ चाय पीते हुए उन्हें चाय का स्वाद और लोगों का अपनापन तो दिखाई दिया, लेकिन कहीं भी जाति नजर नहीं आई।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चाय के कप में भी जाति और भेदभाव तलाशना संकीर्ण राजनीति की पराकाष्ठा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को बांटने और हर विषय में जाति तथा राजनीति खोजने की मानसिकता देशहित में नहीं है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “कप डिस्पोजेबल हो सकता है, लेकिन सोच इतनी डिस्पोजेबल नहीं होनी चाहिए कि चाय में भी जाति और राजनीति ढूंढ ली जाए।” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी अपनत्व की प्रतीक रही है और समाज को बांटने के बजाय जोड़ने की राजनीति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
Tagsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीपुष्कर सिंह धामीChief Minister Pushkar Singh DhamiPushkar Singh Dhami
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





