उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
jantaserishta.com
19 Nov 2026 3:20 PM IST

x
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए ₹5.19 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विकास कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, शहरी प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत लीती से मां होकरा मंदिर तक ट्रैक रूट एवं व्यू प्वाइंट के निर्माण कार्यों के लिए ₹ 88.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 53.27 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु विद्युत पोल स्थापित करने, विद्युत लाइन निर्माण एवं लाइन शिफ्टिंग के ₹ 344.04 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 137.61 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 300 हैंडपंप लगाए लगाये जाने के लिए ₹ 86.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





