उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने रानीबाग पुल जनता को किया समर्पित

Admin Delhi 1
1 Sept 2022 4:46 PM IST
मुख्यमंत्री धामी ने रानीबाग पुल जनता को किया समर्पित
x

नैनीताल: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। एक साल 10 महीने बाद गुरुवार दोपहर कुमाऊं की लाइफलाइन कहे जाने वाला रानीबाग पुल जनता के लिए खुल गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजन के बाद पुल को जनता को समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 15 मिनट पर गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हैलीपैड पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री रानीबाग स्थित नवनिर्मित डबल लेन पुल का शुभारंभ करने पहुंचे। यहां विधिविधान से पूजन के बाद पुल को आम जनता के लिए खोल दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी वाहन में सवार होकर अमृतपुर पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि अक्टूबर 2021 में आपदा के कारण पुराने पुल का संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गया था। जिस वजह से नए पुल का काम कुछ दिन रूकना पड़ा। जिस वजह से ठेकेदार का समय और बढ़ा दिया गया। पहले जून फिर जुलाई और बाद में अगस्त में डबल लेन पुल को चालू करने की बात कही गई। पुल पर यातायात शुरू होने से हल्द्वानी से भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ आने जाने वाले यात्रियों की यात्रा आसान हो सकेगी।

Next Story