उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने शहरी स्थानीय निकायों एवं सीसी मार्ग निर्माण हेतु ₹400.9 करोड़ धनराशि की स्वीकृत

jantaserishta.com
16 Oct 2026 2:06 PM IST
मुख्यमंत्री धामी ने शहरी स्थानीय निकायों एवं सीसी मार्ग निर्माण हेतु ₹400.9 करोड़ धनराशि की स्वीकृत
x
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित धनराशि के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय किश्त (अक्टूबर से दिसंबर, 2026) के लिए ₹328 करोड़ 27 लाख 80 हजार की धनराशि अवमुक्त करने का अनुमोदन प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय छमाही किश्त (अक्टूबर 2026 से मार्च 2027) के लिए तीन गैर-निर्वाचित निकायों को कुल ₹3 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में सीसी मार्ग निर्माण को मंजूरी एवं प्रथम किश्त जारी
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ₹72.63 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इस सीसी मार्ग निर्माण कार्य के लिए 60 प्रतिशत की दर से ₹43.578 लाख की प्रथम किश्त स्वीकृत करते हुए शासनादेश जारी किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story