उत्तराखंड

उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते मुख्यमंत्री धामी सक्रिय, देर रात आपदा कंट्रोल रूम पहुंच व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Rani Sahu
10 July 2023 11:55 PM IST
उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते मुख्यमंत्री धामी सक्रिय, देर रात आपदा कंट्रोल रूम पहुंच व्यवस्थाओं का लिया जायजा
x
देहरादून (आईएएनएस)। उत्तराखंड में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात अचानक आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। और तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्टिव मोड में हैं। राजधानी देहरादून के कई क्षेत्रों में मुख्यमंत्री निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता को किसी भी प्रकार से दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, सभी जिला अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की मॉनिटरिंग करें।
Next Story