उत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया देहरादून में स्थलीय निरीक्षण

jantaserishta.com
25 Sept 2026 3:15 PM IST
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया देहरादून में स्थलीय निरीक्षण
x
देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सारथी विहार में सुपर चैकिंग के अंर्तगत स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दस्तावेजों की जांच कर मतदाताओं से बातचीत की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच में पाया कि बीएलओ, ईआरओ स्तर पर फार्म-7 का विधिवत निस्तारण किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने जुटे फील्ड स्टॉफ की सराहना करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सभी बीएलओ पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। मुख्य निवार्चन अधिकारी कहा कि आगामी 3 अक्टूबर को प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा उन्होंने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता 3 अक्टूबर के बाद अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य चेक कर लें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ईआरओ रायपुर डॉ अपूर्वा सिंह सहित बीएलओ एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story