उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम के सफाई निरीक्षकों का लापरवाही को लेकर रोका वेतन

Admin Delhi 1
26 Sept 2022 7:20 PM IST
मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम के सफाई निरीक्षकों का लापरवाही को लेकर रोका वेतन
x

रुद्रपुर न्यूज़: मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डेंगू की रोकथाम को होने वाली फॉगिंग की समीक्षा के दौरान नगर निगम के दो सफाई निरीक्षकों का वेतनमान रोकने का आदेश जारी किया है। इसके सीडीओ ने सितंबर माह का वेतन रोकने के साथ ही सफाई निरीक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

जानकारी के अनुसार विगत दिनों सीडीओ विशाल मिश्रा द्वारा डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर निगम इलाकें में होने वाली फॉगिंग के कार्यों की समीक्षा की थी। जिसमें पाया कि नगर निगम के सफाई निरीक्षक उदय वीर सिंह और अमित नेगी द्वारा लापरवाही बरती गई है। जिसके चलते सीडीओ ने निगम के दोनों सफाई निरीक्षक उदयवीर और अमित नेगी का सितंबर माह का वेतनमान रोकने का आदेश दिये हैं। साथ ही दोनों सफाई निरीक्षकों को डेंगू की रोकथाम के कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण भी देने को कहा है। सीडीओ ने डेंगू की रोकथाम को फॉगिंग में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

Next Story