उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2021: शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, उमड़े भक्त, देखें वीडियो

jantaserishta.com
6 Nov 2021 11:04 AM IST
चारधाम यात्रा 2021: शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, उमड़े भक्त, देखें वीडियो
x

केदारनाथ: शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु शनिवार को विधि विधान से पूर्जा अर्चना के बाद 6 महीने के लिए बंद हो गए. बाबा अब 6 महीने के शीतकालीन प्रवास पर उखीमठ में रहेंगे. बाबा केदार शनिवार को फूलों से सजी डोली पर आर्मी बैंड की अगुआई में ओम्कारेश्वर मन्दिर उखीमठ के लिए रवाना हो गए. बाबा की डोली के साथ हजारों भक्त भी रवाना हुए.

केदार की डोली अपना पहला रात्रि प्रवास रामपुर और कल गुप्तकाशी में करेगी. 8 नवंबर को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी. अब बाबा केदारनाथ की 6 महीने तक यहीं पूजा होगी.
देव स्थानम बोर्ड के पुजारी ने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंग में अग्रणी बाबा केदार के कपाट आज भैयादूज के अवसर पर सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर बंद कर दिए गए. बाबा केदार अपने भक्तों के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हो गए. अब 6 महीने तक बाबा की यहीं पूजा होगी.


पुजारी ने बताया कि आज कपाट बंद होने से पहले स्वयम्भू लिंग को अनेक पूजा की सामग्री से समाधि दी गई. जिसके बाद पहले मंदिर के गर्भगृह और फिर मुख्य द्वार को 6 महीने के लिए बंद किया गया. केदारनाथ में शुक्रवार को बर्फबारी भी हुई थी. इसके बाद से ही केदारधाम में रह रहे श्रद्धालुओं का नीचे आना शुरू हो गया था.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे थे. उन्होंने यहां केदार मंदिर में पूजा अर्चना की थी. इसके बाद उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया था. पीएम मोदी ने केदारधाम में चल रही परियोजनाओं का भी जायजा लिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story